नई बाइकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– अब मिनटों में पहुंचेगी मदद, एसपी ने वाहनों को दिखाई झण्डी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी-112 आपातकालीन सेवा को सोमवार को पांच नए दो पहिया रेस्पॉन्स वाहन मिले, जिन्हें पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक राजेश सिंह, यूपी-112 प्रभारी राम केवल पटेल समेत विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस ये नए वाहन पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता को और मजबूत करेंगे। बताया गया कि इन पांच बाइक रेस्पॉन्स वाहनों को थाना राधानगर, कोतवाली, कल्यानपुर, खागा एवं धाता क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों और संकरी गलियों में ये वाहन तेजी से पहुंचकर आमजन को तत्काल सहायता उपलब्ध कराएंगे। इससे यूपी-112 का रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और आपातकालीन सेवाएं पहले से अधिक प्रभावी बन सकेंगी। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहनों के बेहतर रखरखाव, सुरक्षित संचालन और जनता से संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक कम से कम समय में सहायता पहुंचाना है और नए वाहनों से इस लक्ष्य को हासिल करने में काफी मदद मिलेगी। जनपद में यूपी-112 सेवा को मजबूत करने की इस पहल को आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग का मानना है कि नई बाइक रेस्पॉन्स टीमों के सक्रिय होने से कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now