निर्माण का भूमि पूजन करती राजमंत्री कृष्णा पासवान
किशनपुर-पहाड़पुर मार्ग की सौगात
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। सरकार की राज्यमंत्री (दुग्ध विकास एवं पशुपालन) कृष्णा पासवान ने शनिवार को किशनपुर से पहाड़पुर गांव तक बनने वाली सड़क का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को अब जल्द ही बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। भूमि पूजन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की शुरुआत पर खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, विद्यार्थियों को आवागमन में राहत मिलेगी और आम नागरिकों का सफर भी सुगम होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में भाजपा के विजयीपुर मंडल अध्यक्ष प्रीती सिंह, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, जिला मंत्री विमलेश पांडेय, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, छोटू सिंह परिहार, ठेकेदार नारायण सिंह, उत्तम सिंह, भाजपा महामंत्री भोला त्रिपाठी, नवनियुक्त पदाधिकारी शिवम शुक्ला एवं मृदुल अग्निहोत्री, भाजपा नेता सुनील शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्राम प्रधान शिवचंद्र निषाद चंद्रमोहन निषाद, अन्नू कटियार, ग्राम प्रधान भागीरथी (अंजनाभैरों), ग्राम प्रधान बीरेंद्र (रामपुर) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now