फतेहपुर(CNF)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो के अन्र्तगत बीते 24 घंटों के अन्तराल में वृद्ध सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हभरिया निवासी स्व0 बलदेव का 85 वर्षीय पुत्र कल्लू प्रसाद जिसका पिछले कई सालो से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। तभी गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में पाखर के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मृतक का भतीजा हुसालीराम ने दी है। इसी प्रकार बांस बरेली जनपद के थाना जगतपुर निवासी मो0 रफीक का 40 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आसिफ वर्तमान समय में शहर क्षेत्र के पीरनपुर सारा मैरिज हाल के सामने गली में रहता था। बीती रात संदिग्ध अवस्था में उसने फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now