पुलिस टीम की गिरफ्त में दुष्कर्मी।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में महिलाओं से जुड़े अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धाता पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना धाता पुलिस ने मु0अ0सं0 84/26 धारा 69/352/351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी बृजेश कुमार पुत्र गुलाब प्रसाद निवासी ग्राम केटमई धाता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से पुलिस की निगरानी में था और मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुर मिश्रा एवं कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now