फोटो परिचय-  सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते छात्र।

– सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रेक्षागृह में लगी चित्र प्रदर्शनी का विद्यार्थियों ने किया अवलोकन
– कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण व पर्यटन समेत कई क्षेत्रों की योजनाओं की दी गई जानकारी

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए जानकारी का माध्यम बनी। शनिवार को सदाशिव इंटर कॉलेज रेल बाजार के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी हासिल की।

प्रदर्शनी में लगाए गए आकर्षक फ्लेक्स और चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। छात्रों ने रोजगार, आवास, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, स्वरोजगार और एमएसएमई से संबंधित योजनाओं को रुचि के साथ देखा।

कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में ड्रोन तकनीक, सोलर पंप, कृषि यंत्र, ई-नाम तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के साथ प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े स्थलों की जानकारी भी चित्रों के माध्यम से दी गई।

प्रदर्शनी में स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल सुविधाओं तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया। सूचना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं से परिचित कराना है, ताकि पात्र लोग संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक हो सकें।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक मौजूद रहे। सूचना अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वह प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now