फोटो परिचय-  साइबर ठगी के पीड़ित को धनराशि वापस कराती राधानगर पुलिस टीम।

– ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए विजय कुमार और देवपाल को मिली राहत

– राधानगर व औंग पुलिस की सक्रियता से खातों में वापस पहुंचे 1.20 लाख रुपये

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। ऑनलाइन ठगी के जरिए लोगों की जमा पूंजी हड़पने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता से दो पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। जिले के राधानगर और औंग थाना क्षेत्रों में हुई साइबर धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए कुल एक लाख 20 हजार रुपये पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के मार्गदर्शन में साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई की गई। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर निवासी विजय कुमार गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की ओर से शिकायत संख्या 23101260015713 दर्ज कराए जाने के बाद राधानगर पुलिस की साइबर टीम ने संबंधित स्तर पर प्रयास करते हुए पूरी रकम वापस करा दी।

इसी तरह औंग थाना क्षेत्र के ग्राम परदेशपुर निवासी देवपाल पुत्र मनवोधन के साथ भी ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। उनके खाते से 50 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई थी। शिकायत संख्या 23112250206517 पर कार्रवाई करते हुए औंग पुलिस की साइबर टीम ने पूरी धनराशि वापस कराने में कामयाबी हासिल की।

राधानगर की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, आरक्षी बिशेक यादव और शैलेन्द्र यादव शामिल रहे। वहीं औंग की टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, आरक्षी संतोष कुमार और शुभम यादव ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस की इस पहल से दोनों पीड़ितों को उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now