स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता सन्तोष तिवारी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई।
सात मील स्थित एक गेस्ट हाउस से यात्रा का शुभारम्भ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी व जमरावां के पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बड़कू सिंह की मौजूदगी में तिरंगा बाइक यात्रा रवाना की गई। लखनऊ रोड स्थित गेस्ट हाउस से चलकर सैकड़ो बाइकों का हुजूम हाथों में तिरंगा लहराते हुए चंदीपुर चैराहा पहुँचे। चंदीपुर से बड़गांव होते हुए यात्रा भिटौरा गाँव पहुँची। देश की आजादी की खुशी में झूमते हुए भाजपाई वंदे मातरम, जय हिंद तथा भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। सहिमापुर सहित विभिन्न स्थानों में तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। भिटौरा बाईपास होते हुए यात्रा शहर के शांतीनगर स्थित बांके बिहारी मन्दिर में समाप्त हुई। यात्रा में मुख्य रूप से सन्तोष सिंह, आशीष मिश्रा, प्रधान आदित्य लोधी, चिक्कू तिवारी, स्वामी शरण पाल, उमाशंकर लोधी सहित तमाम प्रधान व युवा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now