फोटो परिचय-  वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान करते आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

– आदर्श व्यापार मंडल ने पटेल नगर चौराहे पर चलाया जागरूकता अभियान

– राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने वाहन चालकों को वितरित किए हेलमेट

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या कम करने और दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति सचेत करने के लिए आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट ने अनूठी पहल की। संगठन की ओर से पटेल नगर चौराहे पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में आयोजित अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर केसरी प्रसाद यादव ने भी सहभागिता की। उन्होंने प्रदीप गर्ग के साथ दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान किए और सुरक्षित सफर का संदेश दिया।

इस मौके पर प्रदीप गर्ग ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना केवल चालान से बचने का तरीका नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से बिना हेलमेट बाइक न चलाने की अपील की। वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर केसरी प्रसाद यादव ने कहा कि निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने और वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतने से सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, संरक्षक दिनेश चंद साहू, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, संजय सिंह, नगर अध्यक्ष दक्षिणी अभिषेक कुमार, एहसान अहमद, मोहम्मद साद, आसिफ चिश्ती, राजीव गुप्ता, मोहम्मद अहसान, महिला महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव, उपेंद्र सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now