फैशन की दुनिया में चमक-दमक, स्टाइल और नए ट्रेंड्स की कोई कमी नहीं होती, लेकिन किसी फैशन आइडिया को एक सफल बिजनेस में बदलना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसी दिलचस्प सफर को पर्दे पर दिखाने के लिए ‘पिच टू गेट रिच’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। FEF स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो में इस बार 20 फाउंडर्स अपने फैशन ब्रांड्स और बिजनेस आइडियाज के साथ एक खास मंच पर नजर आएंगे। खास बात यह है कि नए सीजन में 100 करोड़ रुपये का निवेश पूल भी चर्चा का बड़ा विषय बनने वाला है। यह शो 4 दिसंबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now