बोर्ड परीक्षा में मेधावियों का सम्मान, छात्रों ने लहराया परचम
फोटो परिचय- (7) मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि।
खागा, फतेहपुर। चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज जयरामपुर खागा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मेधावियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रबंधक नरेश सिंह व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालय में विशेष कक्षाएं संचालित की गईं, जिससे छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन मिला और परिणाम उत्कृष्ट रहा। हाईस्कूल में संजय कुमार ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 8 वां स्थान हासिल किया। वहीं अनन्त गौतम 94.16 प्रतिशत, मनीष कुमार प्रजापति 93.16 प्रतिशत और अराधना देवी 92.66 प्रतिशत, विभा सिंह 91.33 प्रतिशत, सुचित कुमार प्रजापति 91.16 प्रतिशत, लक्ष्मी देवी 90.16 प्रतिशत, दिव्यांशु मौर्या 90 प्रतिशत, सुशील कुमार 88.83 प्रतिशत, दीप सिंह 88.50 प्रतिशत, आरसी सेन 88.33 प्रतिशत, राधिका देवी 88.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रमुख रहे। इंटरमीडिएट में दीक्षा ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी देवी 85.8 प्रतिशत व सत्यम 85.8 प्रतिशत, यश कुमार 84.4 प्रतिशत, तन्मय विश्वकर्मा 84 प्रतिशत, मो. अमन 84 प्रतिशत, उदय सिंह 82.2 प्रतिशत, अभय कुमार 82 प्रतिशत, दीपक सिंह 81.8 प्रतिशत, प्रतीक सिंह 81.4 प्रतिशत, श्रेया सिंह 81.4 प्रतिशत, सादिया बानों 80.2 प्रतिशत ने बेहतर प्रदर्शन किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इन सभी विद्यार्थियों की इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षक ध्यान सिंह और गोवर्धन सिंह की रही। कार्यक्रम का संचालन विद्वान शिक्षक सुनील कुमार ने किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now