– हादसे में चार यात्री घायल
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कानपुर से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस शुक्रवार की भोर रोड किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी। जिसमें चालक मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं परिचालक समेत तीन अन्य सवारियां चुटहिल हो गयी। जिन्हे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी। बस में फंसे चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे कानपुर से प्रयागराज को जा रही रोडवेज बस जैसे ही मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ के पास पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई जिसमें चालक राणा विजय सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी लउवार थाना पट्टी प्रतापगढ की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं परिचालक सुरेन्द्र कुमार पुत्र अमृत लाल निवासी धोबहा थाना हण्डिया प्रयागराज व बस बैठे अन्य तीन सवारी चोटिहिल हो गयी। घटना की सूचना पाते ही मौके में पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अल्लीपुर स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां सभी को उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी। उधर पुलिस ने बस में फंसे चालक राणा विजय के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पंचनामा भर विच्छेदन गृह भेजा है। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक झपकी आ जाने से हादसा हुआ है।
