– अफसर नहीं पहुंचे, खतौनी बनवाने आए लोगों को झेलनी पड़ी दिक्कत

CITY NEWS FATEHPUR

खागा, फतेहपुर(CNF)। विजयीपुर ब्लॉक की मदद अलीपुर ग्राम पंचायत में दिन में भी पंचायत भवन में ताला लटका रहा। ग्रामीण जरूरी कामों के लिए पहुंचे तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। आरोप है कि यहां रोजाना ही भवन बंद रहता है।
ग्रामीण अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्हें आय प्रमाण पत्र बनवाना था, लेकिन पंचायत भवन बंद मिला। लेखपाल दिलीप कुमार के न आने से अब तहसील के चक्कर काटने पड़ेंगे। वहीं विवेक मिश्रा को खतौनी की नकल निकलवानी थी। अफसर न मिलने से उन्हें भी खागा तहसील जाना पड़ेगा। अमित त्रिवेदी ने बताया कि घर के सामने लगा नलकूप खराब है। पेयजल की किल्लत है, लेकिन पंचायत भवन बंद होने से शिकायत नहीं हो पा रही। वहीं राजकुमारी ने बताया कि घर के बाहर की नाली ध्वस्त है। गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। ग्राम प्रधान से कई बार कहने पर भी सुनवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now