क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू।
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर(CNF)। कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के जनपद आगमन पर होने वाली स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि कल (आज) संगठन द्वारा आयोजित डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दायित्व उपरांत श्री साहू का जनपद में प्रथम आगमन होना है। दोपहर एक बजे कानपुर की ओर से छिवली नदी जिला प्रवेश पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय स्तर पर ही स्वागत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वागत कार्यक्रम के क्रम में चैडगरा दोपहर 1.15 बजे, मलवां में 1.30 बजे व बरौरा में 1.40 बजे कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर स्वागत करेंगे। मेडिकल कॉलेज के पास 1.55 बजे, नऊवाबाग 2.10 बजे, डाक-बंगले के पास 2.20 पर और सदर अस्पताल के पास 2.30 बजे पत्थरकटा चैराहे में 2.40, पटेल नगर चैराहा में 2.50 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। जिसके पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में 4.00 बजे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जहां विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। कार्यक्रम उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष डाक-बंगले में रात्रि प्रवास भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now