कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपाई।
– 38 भवनों पर प्रस्तावित कार्रवाई रोकने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मो. सलमान के नेतृत्व में सपाईयों ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि जौहर विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व स्थानीय लोगों के भविष्य से जुड़ा संस्थान है। किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई संविधान और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो। यदि विश्वविद्यालय के निर्माण या भूमि से संबंधित कोई विवाद है तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया जाए। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय को लेकर की जा रही कार्रवाई छात्रों के हितों के विपरीत है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विश्वविद्यालय का निर्माण उस समय हुआ था, जब संबंधित क्षेत्र रामपुर विकास प्राधिकरण के अधीन नहीं था। साथ ही 27 सितंबर 2024 को क्षेत्र को विकास प्राधिकरण में शामिल किए जाने का हवाला देते हुए कहा गया कि निर्माण इससे पहले ही पूरा हो चुका था। ज्ञापन में मांग की गई कि विश्वविद्यालय के 38 भवनों को तोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा पूरे मामले में निष्पक्ष और विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, युनुस खान, सुहैल खान हेमू, वसीम खान, रफ़ात नियारिया, अय्यूब खान, हाजी सिराज, इसरार खान, सुनील उमराव, इमरान नेता, अखिलेश सविता, फैजी समाजवादी, मनोज यादव, आशीष नामदेव, मो. मुस्तकीम, रविन्द्र यादव, शमीम अहमद, संदीप माली, इक़रार अहमद, रईस अहमद, फ़ैज़ आलम, शनि लोधी, रामकिशोर प्रजापति, शिव शंकर यादव, धर्मपाल दिवाकर, फिरोज शाह, ऐनुल हसन, राम दुलारे पासवान, कलीम अहमद, इब्राहिम अहमद, विजय सिंह, मो. शाहनवाज, सईद प्रधान, फखरुद्दीन आदि रहे।
