filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

राज्यमंत्री के आवास पर ब्लाक प्रमुख को ज्ञापन सौंपते निषाद पार्टी के पदाधिकारी।
– 17 जातियों को एससी दर्जा देने की उठाई मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यमंत्री के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निषाद समाज की 17 जातियों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देते हुए एससी प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्च अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष लोकनाथ निषाद के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, बाथम, तुरहा, गोड़िया, मांझी, मछुआ सहित निषाद समाज की 17 जातियों को पूर्व की भांति अनुसूचित जाति के अंतर्गत शामिल कर एससी प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। पार्टी का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2016 एवं 2017 में जारी शासनादेशों का सभी जिलों और तहसीलों में समान रूप से पालन नहीं कराया जा रहा है। इसके चलते कई स्थानों पर संबंधित जातियों के लोगों को आज भी अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, जिससे वे अनुसूचित जाति के संवैधानिक अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। ज्ञापन में वर्ष 1950 की राष्ट्रपति अधिसूचना, 1961 की जनगणना मैनुअल, विभिन्न शासनादेशों का उल्लेख करते हुए मांग की गई कि संबंधित जातियों को मझवार एवं तुरैहा समूह के अंतर्गत अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए। साथ ही ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने, विधानसभा में आवश्यक विधायी कार्रवाई कराने व एससी वर्ग के तहत मिलने वाले सभी संवैधानिक अधिकार और सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर चंद्रमोहन, रामस्वरूप निषाद, उपेंद्रनाथ निषाद, उमाशंकर, अवधेश निषाद, निर्मल चंद्र, सुधीर निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now