filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;

डीआईओएस को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
– कांग्रेसियों ने त्वरित कार्रवाई की उठाई मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। किशनपुर स्थित सर्वाेदय इंटर कॉलेज में व्याप्त शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में विद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं को छात्रों के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया गया है।
खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार, हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी व सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मो. मोहसिन खान की संयुक्त अगुवई में प्रतिनिधिमंडल डीआईओएस कार्यालय पहुंचा। जहां दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में विद्यालय के छात्रों ने जर्जर भवन, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था न होने तथा विषयवार शिक्षकों की कमी जैसी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। इन अव्यवस्थाओं के कारण शिक्षा का स्तर प्रभावित हो रहा है और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस नेता ओम प्रकाश गिहार ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की कि सर्वाेदय इंटर कॉलेज में व्याप्त सभी कमियों को शीघ्र दूर कराया जाए, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ज्ञापन में विद्यालय के भवन, पेयजल, शिक्षकों की उपलब्धता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो छात्रहित में आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। इस मौके पर धीरज पाल, आर्यन, आशुतोष, मो0 फैजी, सोहेल, आमिर, अजीत पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now