प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का माला पहनाकर स्वागत करते पार्टीजन।
– 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, खखरेरू में हुई बूथ-सेक्टर समीक्षा बैठक
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा विधानसभा क्षेत्र के खखरेरू में बहुजन समाज पार्टी की बूथ एवं सेक्टर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश और देश की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को एक विशेष विचारधारा के अनुरूप ढालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जनसंपर्क अभियान तेज करें, ताकि वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बने और मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि देश का युवा और छात्र अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है और बदलाव चाहता है। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने कहा कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ जनता के बीच काम कर रहे हैं और वर्ष 2027 में बसपा सभी विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। पूर्व विधायक मुरलीधर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व एमएलसी डॉ. विजय प्रताप, अमरेंद्र बहादुर पासी, अभिषेक प्रताप सिंह, विवेक माधुरे, महेश मिश्रा, मो. हसीम, सिपाही लाल यादव, रामहित प्रियदर्शी, धर्मपाल पाल, चेतराम गौतम, रोशन गौतम, विवेक राज गौतम, हरपाल कुरील, सतीश पासी मौजूद रहे।
