CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सुबह फर्राटा पंखा हटाते समय विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं विवाहिता के परिजनों ने हत्या कर करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के दसौली गांव में शनिवार तड़के साढ़े पांच बजे मानसिंह की पत्नी खुशी निषाद (22) सोकर उठी और कमरे में चल रहे फर्राटा पंखा हटाने लगी तभी उसकी करंट लगने से मौत हो गई। मृतका का जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के बंशी का डेरा गांव में मायका है और उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले ललौली थाना क्षेत्र के दसौली गांव निवासी मानसिंह निषाद के साथ हुई थी। घटना ने बाद मृतका की मां तुलसी देवी और पिता लाल निषाद का रोरोकर हाल बेहाल है। मृतका अपने भाइयों में देशराज, देवराज, प्रेमचंद्र और नीरज के बीच इकलौती बहन थी। मृतका अपनी ससुराल दसौली में ससुर बिंदा निषाद, जेठ रामसिंह और जेठानी राजुल देवी के साथ रहती थी। मृतका के बाएं हाथ की कोहनी, कलाई में चोट और जले का निशान मिला और दाहिने हाथ के पंजे और उंगली में जले का निशान पुलिस को मिले। सूचना पर फॉरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल किया है। मृतका की मां तुलसी देवी और परिजनों ने हत्या कर करंट लगाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now