महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोधी समाज के लोग।
अरुण कुमार
सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के बैनर तले महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य पद यात्रा निकाली गई। लोधीगंज बाईपास से शुरू हुई पद यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अवंतीबाई चौराहा पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
महासभा के अध्यक्ष रामनरेश लोधी की अगुवाई में निकली पद यात्रा के दौरान समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए महारानी अवंतीबाई लोधी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। अवंतीबाई चौराहे पर लोधी समाज के जिलाध्यक्ष राम लोधी ने पद यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी, जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी, राजेश लोधी, दीपक लोधी, गुड्डू लोधी, गौरव लोधी, कामता लोधी, रामलखन लोधी व विक्रम लोधी समेत अन्य लोगों ने महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान वक्ताओं ने महारानी अवंतीबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर मुंशाद अहमद एडवोकेट, डॉ. फूल सिंह लोधी, उर्मिला लोधी, डॉ. सूर्यपाल लोधी, पूर्व प्रमुख अक्षय लोधी, राजू लोधी, वीर प्रकाश लोधी, प्रेम सिंह लोधी, अरुण लोधी, विनय लोधी, केपी सिंह लोधी, दीपक लोधी, रामबाबू लोधी, बलराम लोधी, सनी लोधी, नरेंद्र लोधी, पंकज लोधी, रामसजीवन लोधी आदि मौजूद रहे।
