ज्वालागंज कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
– हल्द्वानी में खरगे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण का जताया विरोध
– ज्वालागंज स्थित कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इसी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार स्वयं को दलित और वंचित वर्गों का हितैषी बताती है, लेकिन हल्द्वानी की घटना ने उसके दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण की बात सामने आई है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने आरोप लगाया कि इस घटना से भाजपा और आरएसएस की कथित छुआछूत वाली मानसिकता सामने आई है। उन्होंने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है, इसके बावजूद समाज में भेदभाव की सोच का बने रहना चिंता का विषय है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान में प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार दिया गया है। छुआछूत और भेदभाव की किसी भी सोच का कांग्रेस विरोध करती रही है और आगे भी इसके खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
विरोध मार्च में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, राम नरेश महराज, सैयद सहाब अली, चौधरी मोइन राइन, निजामुद्दीन, ओम प्रकाश कोरी, अजय बच्चा, इशरत खान, राजू, अब्दुल रज्जाक, उस्मान बेग, नजमी कमर, अमीरउज्जमा खान, धर्मेंद्र सिंह, हम्माद हुसैन, नाजिम राइन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
