– जयपुरिया स्कूल के पास नगर पालिका आश्रय स्थल के प्रथम तल से संचालन शुरू

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। किशोरों व बच्चों से जुड़े मामलों के निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के लिए नगर पालिका के आश्रय स्थल जयपुरिया स्कूल के निकट स्थित भवन के प्रथम तल का अधिग्रहण किया गया है। भवन में आवश्यक मरम्मत आदि का कार्य पूरा कराने के बाद दोनों कार्यालयों से संबंधित संसाधन, अभिलेख और पत्रावलियों को सुरक्षित रूप से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति के कार्यालयों का संचालन 31 अगस्त से नए भवन से शुरू हो गया है। दोनों कार्यालय अब नगर पालिका के आश्रय स्थल, जयपुरिया स्कूल के निकट, फतेहपुर के प्रथम तल पर संचालित होंगे। नए भवन में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे संबंधित कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now