CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राधानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर वापस ले गए।
राधानगर निवासी रवि प्रकाश की 17 वर्षीय पुत्री वैष्णवी देवी ने गुरुवार सुबह घर के अंदर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए शव को लेकर वापस घर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now