थाना सीमा को लेकर पुलिस के बीच उलझा रहा शव, गाजीपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। ससुर खदेरी नदी में नहाने के दौरान रविवार को 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। हादसे में राधानगर निवासी नैतिक गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक किशोर को तलाशने का प्रयास किया गया।

बताया गया कि नैतिक मूल रूप से असोथर थाना क्षेत्र के बेर्राव गांव का रहने वाला था। वह बडनपुर गांव में दंगल देखने के लिए दो दोस्तों के साथ गया था। दंगल देखने के बाद तीनों दोस्त ससुर खदेरी नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान नैतिक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now