मासिक बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, 12 सितंबर को जोन स्तर पर बैठक कराने के निर्देश

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए अपना दल एस ने बूथ स्तर तक नेटवर्क मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। सोमवार को चित्रांश नगर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

बैठक में तय किया गया कि पार्टी से जुड़े ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी, जो अभी किसी पद पर नहीं हैं। इसके साथ ही पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के सेक्टर और बूथ अध्यक्षों के नाम तथा मोबाइल नंबर जुटाकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के माध्यम से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा के लिए सभी विधानसभा अध्यक्षों को 12 सितंबर को अपने-अपने सभी जोन में बैठक आयोजित कराने को कहा गया। इन बैठकों में संबंधित प्रभारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ संगठन विस्तार की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान रेशम देवी पत्नी कुलदीप की खाली पड़ी कॉलोनी के आवंटन से संबंधित समस्या पर भी चर्चा हुई। उन्हें आठ सितंबर को संबंधित अधिकारी से मुलाकात कर मामले के निस्तारण की दिशा में प्रयास करने के लिए कहा गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा, बृजेश पाल, विपिन कौशल, अरुण पटेल, लाखन सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह पटेल, लालमन पटेल, सुरेश सिंह पटेल, विजयपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, शिव कुमार, काली शंकर, विनोद कुमार कुशवाहा, शिव शरण निषाद, रामराज प्रधान, कप्तान सिंह राठौड़, आलोक कुमार पांडेय, कुलवंत सिंह, रविंद्र सिंह, अनूप पटेल, महेंद्र कुमार पटेल, राजकुमार उमराव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now