सूरत से करीब 20 दिन पहले लौटा था घर, पत्नी और मासूम बेटी को छोड़ गया

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ससुराल में रह रहे एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक जाफरगंज थाना क्षेत्र के अधिरिचीपुर गांव निवासी रामपाल का 35 वर्षीय पुत्र रामसनेही करीब 20 दिन पहले सूरत से वापस लौटा था। इसके बाद वह अपनी ससुराल रोशनपुर चला गया था। बताया जा रहा है कि बीती रात उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद पत्नी वंदना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे ढाई वर्षीय पुत्री नैन्सी को छोड़ गया है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now