फोटो परिचय-  डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़ी महिलाएं।

– प्रधान समेत पंचायत सहायक पर आरोप लगा महिलाओं ने डीएम से की शिकायत

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। स्वयं सहायता समूह की योजनाओं के धन को हड़पने व योजनाओं का प्रचार-प्रसार न कराए जाने का आरोप लगाते हुए स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष व सदस्यों ने जिलाधिकारी से प्रधान समेत पंचायत सहायक की शिकायत दर्ज कराई है।
जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में खजुहा विकास खण्ड के ग्राम इटरा, गजईपुर की रहने वाली राधा देवी अध्यक्ष राधा स्वयं सहायता समूह, आरती देवी अध्यक्ष पाठामाई स्वयं सहायता समूह, अनसुइया देवी अध्यक्ष रमाबाई स्वयं सहायता समूह समेत सदस्यों ने बताया कि ग्राम सभा गजईपुर के प्रधान व पंचायत सहायक पुष्पा कभी भी पंचायत भवन व मीटिंग में सहभागिता नहीं करती। आरोप लगाया कि इटरा गांव में कोई पंचायत भवन भी नहीं है। उक्त लोग स्वयं सहायता समूह की आने वाली योजनाओं को कागजों में दिखाकर सारा धन हड़प कर रहे हैं। गरीब महिलाओं का शोषण भी किया जा रहा है। महिलाओं का कहना रहा कि ग्राम विकास अधिकारी अवनीश पटेल भी क्षेत्र में नहीं आते। बैठक का समय भी निर्धारित नहीं किया जाता। जिससे महिलाएं अधिकारियों से मिल भी नहीं पाती हैं। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत सचिव, प्रधान व पंचायत मिश्र सभी लोगों से रूपए लेकर अपात्र महिलाओं को आवास आवंटित करा रहे हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी से मांग किया कि गांव में सामूहिक मीटिंग हाल व पंचायत भवन का निर्माण कराकर पात्र महिलाओं को आवास दिलाया जाए। इस मौके पर सोनासखी, रीना, पुष्पा देवी, ममता, गुड़िया आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now