फोटो परिचय- बच्चों को दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।
– स्वच्छता और जलभराव रोकने के लिए किया जागरूक
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। डेंगू व संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पीरनपुर, महारथी व मसवानी के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 249 बच्चों को निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरित की।
उन्होंने बच्चों से साफ-सफाई रखने, शुद्ध पानी पीने और घर व आसपास जलभराव न होने देने की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्या साफिया, रौनक सिंह, शबनम जहां सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
