फोटो परिचय- अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती और दीपदान करते श्रद्धालु।
– अमावस्या पर गंगा बचाओ सेवा समिति ने आयोजित किया धार्मिक कार्यक्रम
– गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखने की अपील
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अमावस्या के अवसर पर ओमघाट में गंगा भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजा। सेवा संकल्प अभियान के तहत गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गंगा आरती आयोजित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दीपदान कर मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और घाट की सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राम प्रताप सिंह गौतम ने लोगों से नदी में कूड़ा-कचरा न डालने और गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की।
कार्यक्रम के समापन पर डीपीओ ज्ञान तिवारी ने उपस्थित गंगा भक्तों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, रविंद्र सिंह, लक्ष्मी सिंह, माही तिवारी, नीतू गुप्ता, पंकज कुमार, राघवेंद्र, अनुज, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित, शिवम मिश्रा और आर्यन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
