देवगांव में लगा विद्युत कैंप, उपभोक्ताओं से जमा कराया गया बकाया
CITY NEWS FATEHPUR
गाजीपुर, फतेहपुर(CNF)। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और राजस्व वसूली को गति देने के लिए विद्युत विभाग की ओर से शनिवार को देवगांव में शिविर आयोजित किया गया। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दतौली के अंतर्गत लगे इस कैंप में बकाया बिल जमा कराने के साथ ही गलत बिलों से जुड़ी शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई।
अवर अभियंता धीरेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याएं सुनी गईं। जांच के दौरान जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में त्रुटियां मिलीं, उनके प्रकरणों की रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक संशोधन के लिए उपखंड अधिकारी को भेज दी गई। विभाग की इस पहल से संबंधित उपभोक्ताओं को बिलों में सुधार होने के बाद सही धनराशि जमा करने में सहूलियत मिलेगी।
कैंप में विद्युत कर्मियों ने उपभोक्ताओं को समय से बिल भुगतान करने के प्रति जागरूक भी किया। विभाग का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करना रहा, ताकि बिलों में गड़बड़ी के कारण उन्हें भुगतान में परेशानी न हो।
इस मौके पर शिवभवन तिवारी, शिवम मीटर रीडर, बहादुर, शिवम पटेल, अमित पटेल, मौजी लाल, राधे मीटर रीडर और प्रदीप समेत विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
