फोटो परिचय- खागा में एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव का स्वागत करते यादव महासभा के पदाधिकारी।
– खागा स्थित महासभा कार्यालय में हुई बैठक, संगठन ने समर्थन का किया ऐलान
– सामाजिक एकजुटता और चुनावी रणनीति पर पदाधिकारियों ने की चर्चा
सिटी न्यूज फतेहपुर
खागा/फतेहपुर(CNF)। झांसी-प्रयागराज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का समर्थन मिला है। रविवार को फतेहपुर दौरे के दौरान खागा स्थित महासभा कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें सहयोग देने का निर्णय लिया।
महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश यूथ प्रभारी चौधरी राजेश यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डॉ. मानसिंह यादव का स्वागत किया। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता और आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ। चौधरी राजेश यादव ने समाज के लोगों के बीच समन्वय और सामूहिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, डॉ. मानसिंह यादव ने समर्थन के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार जताया।
इस मौके पर रत्नेश रत्ना, अखिलेश मौर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश मौर्य, सपा नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष भूप सिंह यादव, मंडेला प्रधान नरेंद्र सिंह यादव, मंगल सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, मनीष दिवाकर, कौशल मौर्य, संजय यादव, महफूज अहमद, प्रहलाद यादव, कौशांबी और कृष्णा यादव सहित यादव महासभा के पदाधिकारी, सदस्य तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
