फोटो परिचय- कृष्णा एंटरप्राइजेज में ई-रिक्शा प्रतिष्ठान का उद्घाटन करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।

– खरीदारी पर ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक उपहार

– संचालक राहुल श्रीवास्तव ने बेहतर सुविधाएं देने का जताया संकल्प

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शहर के ज्वालागंज क्षेत्र में परिवहन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में कृष्णा एंटरप्राइजेज ने नई पहल की है। प्रतिष्ठान में आर्य और उड़ान ऑटो ई-रिक्शा की बिक्री का शुभारंभ किया गया। भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक ग्राहक को ई-रिक्शा की चाबी सौंपकर उसे शुभकामनाएं दीं।

प्रतिष्ठान के संचालक राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राहकों को अब कृष्णा एंटरप्राइजेज में आर्य और उड़ान कंपनियों के ई-रिक्शा खरीदने की सुविधा मिलेगी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए वाहन की खरीद पर विशेष उपहार भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक वाहन उपलब्ध कराने के साथ खरीदारी का बेहतर अनुभव देना है।

उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा आज यात्री परिवहन के साथ स्वरोजगार का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। ऐसे में यह पहल उन लोगों के लिए उपयोगी होगी, जो अपना वाहन खरीदकर रोजगार शुरू करना चाहते हैं।

उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने राहुल श्रीवास्तव को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए कारोबार की सफलता की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वंदना द्विवेदी, ऋतिक पाल, शैलेंद्र विश्वकर्मा, हनी, पवन श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, शेखू, शैलेंद्र, शुभम तिवारी, राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now