समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है क्योंकि पार्टी के तीन विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। ये तीन बागी विधायक हैं – राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज), अभय सिंह (गोसाईंगंज) और विनोद चतुर्वेदी (कालपी)। राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सीट से, अभय सिंह अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से और विनोद चतुर्वेदी जालौन की कालपी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन विधायकों ने 2022 का चुनाव SP के टिकट पर जीता था, लेकिन 2024 के राज्यसभा चुनाव में इन्होंने BJP उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया।

 

अभय सिंह ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का विरोध करें, जो राष्ट्र का विरोध करेंगे, हम लोग उसके विरोधी हो जाएंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बारे में जन-जन तक हिंदी और अवधि में पहुंचाने वाले, तुलसीदास ने राम चरित मानस को लिखा। उस रामचरित मानस को जलाया जाए, फाड़ा जाए। उसके बाद इस घटना पर कोई टिप्पणी न की जाए। उसके बाद दर्शन से रोका जाए। ये सब चीजें ऐसी हैं जो उचित नहीं हैं।

 

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के 3 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि भाजपा की नीतियां और मोदी-योगी की सेवाओं के बलबूते, आम जनमानस से लेकर जनप्रतिनिधियों तक में उत्साह है और सब भाजपा की ओर आकर्षित हैं, आना चाहते हैं। विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि जब पीएम मोदी ने भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन किया तो सदन में हमारे अध्यक्ष ने कहा था कि दर्शन के लिए जो भी चलना चाहे, वो चले लेकिन हमारे हाईकमान ने कहा कि नहीं। ये आस्था पर चोट थी। दूसरा, योगी आदित्यनाथ ने जैसा विकास किया है, वैसा विकास किसी ने नहीं किया। जनता को विकास चाहिए और हम उस विकास के लिए ही चुने जाते हैं। जिस सरकार ने इतना विकास किया है, हम उसके साथ हैं।

विधायक राकेश प्रताप सिंह ने उनके भाजपा में शामिल होने पर कहा कि मैं अपने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया और मुझसे अनुरोध किया कि भाजपा की सदस्यता लीजिए। उन लोगों ने मुझसे कहा कि वे मेरे साथ हैं… 98% लोग जो अपना बूथ जिताते या हराते थे, वे समाजवादी पार्टी का परित्याग करेंगे और भाजपा की सदस्यता लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि विधायक विनोद चतुर्वेदी, अभय सिंह और मैं स्वयं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। हमारे साथ ऐसे करीब 1000 लोग जो जनप्रतिनिधि या पूर्व जनप्रतिनिधि हैं वो शामिल होंगे…लगभग 1 दर्जन विधायक मंच पर मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now