filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

फोटो परिचय- पत्रकारों से वार्ता करते राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मो. असलम।

– नियमों का उल्लंघन करने वाले मदरसों की मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू

– किराये की आय में गड़बड़ी और संपत्तियों की अवैध बिक्री पर आयोग की नजर

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे, जमीनों के स्वरूप में बदलाव और आय से जुड़े मामलों में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नियमों की अनदेखी कर संचालित होने वाले मदरसों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। यह बात राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मो. असलम ने बुधवार को फतेहपुर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।

प्रयागराज मंडल की समीक्षा के सिलसिले में जिले पहुंचे आयोग के सदस्य ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि पुराने समय में धार्मिक संस्थाओं को लीज पर दी गई जमीनों की स्थिति और उनके अभिलेखों की जांच जरूरी है। लीज की अवधि समाप्त होने के बाद भी जमीनों पर कब्जा बनाए रखने, अवैध बिक्री करने अथवा संपत्ति का मूल स्वरूप बदलने के मामलों की पड़ताल कराई जाएगी।

मो. असलम ने कहा कि वक्फ संपत्तियों से मिलने वाले किराये में वास्तविक आय छिपाने और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए जिलों में टीमें गठित कर जांच कराने की योजना है। जांच में अनियमितता और गड़बड़ी की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मदरसों के संचालन पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के उद्देश्य से स्थापित संस्थानों में नियमों का पालन अनिवार्य है। चंदे की रकम के दुरुपयोग और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न मामलों में दोषी पाए गए 10 मदरसों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान काजी-ए-शहर मुफ्ती शहाबुद्दीन मिस्बाही, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सरिता भारती सहित विभागीय स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now