* दक्षिण मुराइनटोला में हुई घटना से परिवार में मचा कोहराम

* पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण मुराइनटोला मोहल्ले में सोमवार को एक अधेड़ की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। रामकिशुन के 55 वर्षीय पुत्र नरेश दिवाकर ने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना के पीछे मानसिक तनाव की बात सामने आई है, हालांकि इसके कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घर में मातम छा गया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now