फोटो परिचय- पुलिस गिरफ्त में अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार अभियुक्त।
– किशनपुर पुलिस ने मंडौली रोड से दबोचा, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद
– आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अवैध हथियारों के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में किशनपुर पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में किशनपुर थाने की टीम मंडौली रोड पर श्याम सखी इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान श्याम महेश उर्फ पप्पू निषाद पुत्र रामस्वरूप निषाद, निवासी ख्योजर (मंडौली), थाना किशनपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना किशनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 294/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के खिलाफ पूर्व में बांदा जनपद के बिसंडा थाने में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 146/2025 दर्ज है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजनारायण नायक के साथ कांस्टेबल आशुतोष कुमार सिंह, बृजेश कुमार मौर्य और विकास कुमार बिंद शामिल रहे।
