फोटो परिचय- बेर्रांव गांव में आयोजित बैठक में सामाजिक उत्थान पर विचार-विमर्श करते पासी जन जागृति संघ के पदाधिकारी व सदस्य।

– पासी जन जागृति संघ की बैठक में समाज के विकास का खाका तैयार करने पर मंथन

– युवाओं को नशे से दूर रहने और महापुरुषों के आदर्शों पर चलने की दी गई सीख

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। समाज में शैक्षिक चेतना, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हंसवा विकासखंड के बेर्रांव गांव में पासी जन जागृति संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विनोद कुमार के दरवाजे पर हुई इस बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति, अधिकारों और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश कुमार ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की का रास्ता शिक्षा से होकर गुजरता है। इसलिए प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाते हुए उन्हें शिक्षा, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता है।

बैठक में समाज के महापुरुषों के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी तक उनके आदर्श पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक जागरूकता, संवैधानिक अधिकारों की जानकारी और पारस्परिक सहयोग के जरिए ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर सोहनलाल, जीतू, मनोज, पवन, पिंटू, गोकुल, दीपू, अनुराग, पुत्तूलाल, सुखपाल, मइयादीन, चेतराम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now