बांग्लादेश में एक बार फिर से भड़की हिंसा लगातार खतरनाक रूप लेती जा रही है। खासकर जैसे-जैसे बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की वतन वापसी की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे ही यह हालात और बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हसीना की पार्टी ने पहली बार पूरे बांग्लादेश में अपने दम पर लॉकडाउन लगा डाला और तारिक रहमान सरकार को खुलेआम उखाड़ने का ऐलान किया जा रहा है। पहले तो सड़कों पर उतरी भीड़ पुलिस और फ़ से भिड़ रही थी। लेकिन अब उसने पीएम तारिक रहमान के करीबी नेताओं और मंत्रियों पर  हमले करने शुरू कर दिए हैं। लगातार अलग-अलग जगह पर बम धमाके हो रहे हैं। बस गाड़ियों को फूंका जा रहा है। बेकाबू भीड़ पुलिस और सेना के जवानों को दौड़ा रही है। कुछ घंटे पहले ही एक बीएनपी सांसद और मोहम्मद यूनुस के घर को भीड़ ने फूंक डाला था। वहीं मोहम्मद यूनुस जिन्होंने हसीना के तख्ता पलट के बाद कट्टरपंथियों की जमात को हिंदुओं के घरों को जलाने के लिए खुली छूट दे दी थी। मगर अब भीड़ उनके घर को जला रही है। गौर करने वाली बात तो यह है कि इन दंगों को भड़काने में जिस हसीना की पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now