filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

फोटो परिचय- हितचिंतक अभियान के शुभारंभ अवसर पर विचार व्यक्त करते वक्ता।

– छह दिसंबर तक चलेगा अभियान, सामाजिक समरसता और एकजुटता पर दिया जाएगा जोर

– शिव मंदिर में आयोजन के साथ हुई शुरुआत, कई लोगों ने ग्रहण की हितचिंतक सदस्यता

सिटी न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। विश्व हिंदू परिषद ने जनपद में अपने संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक संपर्क को गति देने के लिए रविवार से हितचिंतक अभियान की शुरुआत कर दी। छह दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के जरिए परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करने के साथ अधिक से अधिक परिवारों को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और गतिविधियों से परिचित कराना है।

शहर के राधानगर स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभियान का विधिवत आगाज हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए जाति, पंथ और संप्रदाय के आधार पर होने वाले भेदभाव से ऊपर उठना जरूरी है। लोगों से आपसी सहयोग, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने की अपील भी की गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हितचिंतक अभियान की रूपरेखा समझाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से अभियान को केवल सदस्यता तक सीमित न रखते हुए जनसंपर्क और सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनाने का आह्वान किया गया। कई लोगों ने मौके पर ही हितचिंतक बनने की सहमति जताई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क करने और परिवारों को अभियान से जोड़ने की रणनीति बनाई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष विनायक, जिला कार्याध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, जिला मंत्री लोकेश गुप्त, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला सह मंत्री मनमोहन साहू, विष्णुकांत, बजरंग दल जिला संयोजक सानू सिंह, जिला सेवा प्रमुख अभिनव यादव, जिला मठ मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख शैलेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला गौ रक्षा प्रमुख अनुराग अग्रहरि, नगर सह संयोजक आयुष, भिटौरा प्रखंड कार्याध्यक्ष बच्चू लाल मौर्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now