ओडिशा की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के करीब ढाई साल बाद भी बीजू जनता दल (BJD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस जंग के केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनके सबसे भरोसेमंद सहयोगी रहे वीके पांडियन आ गए हैं। ओडिशा की बीजेपी सरकार ने नवीन पटनायक, वीके पांडियन और आईपीएस अधिकारी रवि कांत की विदेश यात्राओं और उन पर हुए सरकारी खर्च की जांच के आदेश देकर बीजेडी के पुराने शासनकाल की एक नई फाइल खोल दी है। इस फैसले ने न केवल पटनायक के 24 साल के शासनकाल के दौरान सत्ता और नौकरशाही के रिश्तों को चर्चा में ला दिया है, बल्कि ओडिशा की राजनीति में एक नए टकराव की जमीन भी तैयार कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now