फोटो परिचय-  खागा में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मुमताज आलम रिजवी का स्वागत करते समर्थक।

– जीटी रोड पर पदाधिकारियों और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर किया स्वागत

– संगठन के लोगों ने एकजुटता और आपसी समन्वय का दिया संदेश

CITY NEWS FATEHPUR

खागा, फतेहपुर(CNF)। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मुमताज आलम रिजवी के शुक्रवार को खागा कस्बे पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। जीटी रोड पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में संगठन से जुड़े लोगों ने एकत्र होकर राष्ट्रीय संयोजक के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। स्वागत समारोह में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी रही। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, सामाजिक संपर्क और आपसी तालमेल को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने की भावना भी प्रदर्शित की।

स्वागत कार्यक्रम में मोहम्मद सरताज, एहसान, राममिलन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मुमताज आलम रिजवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जीटी रोड पर काफी देर तक उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now