CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप चलती ट्रेन से गिरकर 42 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है।
जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के जनपद मधुबन थाना कलवाही गांव नररार थम निवासी स्व0 पौलट राम का पुत्र राम उदगार राम ट्रेन से घर वापस आ रहा था। बताते हैं कि बुधवार की भोर दुर्गा मंदिर के समीप चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई मिथलेश राम ने बताया कि भाई मुंबई में नौकरी करता था और छुट्टी लेकर घर आते समय हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now