CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय जनता पार्टी के इलाहाबाद-झांसी शिक्षक खण्ड विधायक डा0 बाबूलाल तिवारी ने सीएम को भेजे गए पत्र में बताया कि राजेश कुमार व अवधेश कुमार निवासी ग्राम पंचायत देवरी बुजुर्ग विकास खण्ड अमौली के संलग्न पत्र का अवलोकन किया जाए। जिसमें ग्राम पंचायत में पंद्रह केन्दीय वित्त एवं राज्य वित्त द्वारा कराए गए विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं व भ्रष्टाचार की शिकायत पर वर्तमान समय तक कोई कार्रवाई न किए जाने व लगातार फर्जी भुगतान किए जाने व अविलम्ब वित्तीय रोक लगाकर जांच कराए जाने का अनुरोध किया गया है। उन्होने सीएम से अनुरोध किया कि संबंधित प्रकरण की गहन जांच हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाए और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now