– 32 लाख 54 हजार 310 रूपए वसूला अर्थदण्ड
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला प्रशासन ने मौरंग के अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर सख्त रुख अपनाया। तीन रातों तक चले विशेष अभियान में जिला टास्क फोर्स ने 310 ट्रक और डंपरों की जांच कर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 32 लाख 54 हजार 310 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सभी खनन पट्टों की भी जल्द जांच कराई जाएगी।
बांदा व चित्रकूट समेत अन्य जिलों से मौरंग लादकर अधिकांश वाहन जिले से गुजरते हैं। लखनऊ एसटीएफ की जांच में यह पता चला जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने 228 वाहनों का चालान कर 82 वाहन सीज किए। डीएम ने कहा कि जनपद में सभी खनन पट्टों की भी जल्द जांच कराई जाएगी कि इनमें से कई वाहन ओवरलोड थे। डीएम व एसपी ने टास्क फोर्स को सक्रिय कर विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। अभियान 14 नवंबर से जिले में जारी है। ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त, 32.84 लाख का जुर्माना वसूला जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान में कुल 310 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर 32,84,310 रुपये की वसूली की गई है। अभियान जारी रहेगा। जिले में शुरू होने वाले सभी खनन पट्टों की जांच भी कराई जाएगी। 38 वाहनों को सीज किया गया है। नियम विरुद्ध खनिज परिवहन में पकड़े गए 44 वाहनों को प्रवर्तन दल ने सीज किया। 20 लाख 5 हजार 610 रुपये अर्थदंड वसूला गया। एमवी एक्ट के तहत 12 लाख 78 हजार 700 रुपये जुर्माना भी एकत्र किया गया। टास्क फोर्स नियमित बेकिंग पर है।
चेकिंग के प्रभाव के चलते खनिज बहन अंडरलोड चल रहे हैं। बिना रवन्ना और ओवरलोड ट्रक मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। टीमों को अलग-अलग समय पर खनिज वाहन गुजरने वाले मागों पर चेकिंग के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now