– मृतका के बाबा ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका 26 कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में पांच माह की मासूम बच्ची की मौत हो गयी। वहीं मृतका के बाबा ने बहू पर लगाया हत्या का अरोप है।
जानकारी के अनुसार मलाका 26 कालोनी निवासी चांद सिंह वर्तमान समय में गैर जनपद के नौकरी कर रहा है। बताते हैं कि उसका पिता मलखान घर पर रहता है। रविवार की शाम संदिग्ध अवस्था में मासूम बच्ची की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतका का बाबा मलखान ने अपनी बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुये बताया कि पुत्र गैर जनपद में नौकरी करता है। वहीं उसकी बहू का दूसरे युवक अवैध सम्बन्ध है। कुछ दिन पूर्व वह अपने प्रेमी के पास चली गयी थी और दो दिन बाद वापस लौट कर आयी और बीती शाम अपने ही मासूम बच्ची की हत्या कर चली गयी। उधर पुलिस का कहना है कि मासूम की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now