दिल्ली रवाना होता कांग्रेसियों का जत्था।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। चौदह दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राहुल गांधी की महारैली में जनपद से चार पहिया वाहनों का एक जत्था जिलाध्यक्ष महेश द्रिवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में सायं तीन बजे कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज से दिल्ली रवाना हो गया।
इसके पहले भी तमाम कार्यकर्ता ट्रेन व अपने निजी वाहनों से दिल्ली पहुंच चुके हैं। रैली के बावत बात करने पर जिलाध्यक्ष महेश द्रिवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि लगभग पंद्रह से बीस गाड़ियां पहुंच रही हैं। इसके पहले ट्रेन से भी सैकड़ों कार्यकर्ता निकल चुके हैं। कुछ पदाधिकारी आज रात की गाड़ियों से प्रस्थान करेंगे। जाने वाले नेताओं में मुख रूप से एजाज अहमद, माधुरी रावत, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, देवी प्रकाश दुबे, बाबर खान, रामनरेश महराज, आरिफ खान, प्रशांत शुक्ला, राकेश शास्त्री, कल्याण सिंह आदि रहे।
