कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता।
– गांव-गांव को जोड़ने का संकल्प प्रधानमंत्री सड़क योजना के साथ पूर्ण
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मशताब्दी समारोह वर्ष के अन्तर्गत बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के भैरवां में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रभारी व सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के पुरोधा, कवि व साहित्यकार अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्मजयन्ती वर्ष कार्यक्रम में उपस्थित हैं। अटल जी सिर्फ भाजपा के नहीं अपितु वह भारत के सर्वमान्य नेता थे। ध्येय राष्ट्र प्रथम का रहा। विपक्षी नेता के बाबजूद उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन में वह भारत का पक्ष रखने विदेश जाते रहे हैं। वह सर्वशिक्षा अभियान व स्वर्णिम चतुर्भुज योजना संचालित कर भारत को विकसित करने का आधार दे गये। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई की रचित कविता हिन्दू तन मन, हिन्दू जीवन कविता को दोहराया। वहीं जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, आशीष मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, विकास पासवान, उदय लोधी, नीरज सिंह, ज्योति प्रवीण, प्रवीण सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, सुशीला मौर्य, पुष्पा पासवान, रेखा सोनी, नीरज सेंगर, बच्चा तिवारी, अभिषेक शुक्ला, शिवपूजन तिवारी, विवेक श्रीवास्तव धीरू, संजय श्रीवास्तव, अभिजीत भारती, जसवंत गिहार, मधुराज विश्वकर्मा, मंजू शुक्ला, देवनाथ धाकड़े, सुधा मौर्य, सुनीता गुप्ता, धनंजय द्विवेदी, राजेश सिंह जनसेवक, शुभम् तिवारी, प्रदीप गर्ग, स्वरूप राज सिंह जूली, शानू सिंह, सुरेन्द्र मौर्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now