CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने सदर कोतवाली में पंजीकृत अभियोग के दो गैंगस्टर अभियुक्तों पर 25-25 हजार रूप्ए का नगद पुरस्कार घोषित किया है।
बताते चलें कि थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 757/22 धारा 2/3 गैंगेस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त महराजा महतो पुत्र भगत महतो निवासी मोइनी समस्तीपुर बिहार की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें लगायी गयी हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसपी ने 25000 का नगद पुरस्कार घोषित किया है। इसी तरह थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 717/2022 धारा 2/3 गैंगेस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त मो0 शमशाद उर्फ पप्पू पुत्र अली हसन निवासी ग्राम सनगांव थाना-कोतवाली की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें लगायी गयी हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसपी ने 25000 का नगद पुरस्कार घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now