फोटो परिचय- (1) बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़।

राष्ट्रीय सचिव के दौरे पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत, जिला-शहर कमेटियों की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

403 विधानसभा सीटों पर तैयारी का दावा, निर्विवाद छवि वाले मेहनती कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद के बीच सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ फतेहपुर पहुंचे। जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की सक्रियता, आगामी चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में लंबे समय से संगठन के लिए मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए संगठन में सक्रियता के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर निर्विवाद छवि रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है। उन्होंने कहा कि आगे पार्टी हाईकमान से मिलने वाले दिशा-निर्देशों के आधार पर चुनावी रणनीति और अन्य निर्णय तय किए जाएंगे।

बैठक में पार्टी प्रवक्ता इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, निजामुद्दीन, बृजेश मिश्रा, सैयद शहाब अली, आरिफ खान, रेखा पासवान, बशीर अहमद, नजमी कमर, चौधरी मोइन राइन, शकीला बानो, वकील खान, इलियास अहमद, उस्मान बेग, मो. रमजान, शादाब अहमद, धर्मेंद्र सिंह, राजन तिवारी, आकाश शुक्ला, नवनीत तिवारी, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, सलीम शेख, इमरान सिद्दीकी, अब्दुल रज्जाक, हम्माद हुसैन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now