CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने, दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने वर्ष 2020 में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की गई थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी लगातार सम्मन भेजे जाने के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। एसपी अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर वांछितों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत, सुल्तानपुर घोष पुलिस ने गुरूवार को अभियुक्त उत्तम पाल को गिरफ्तार किया। उत्तम पाल पुत्र स्व. शिवबरन निवासी ग्राम विक्रमपुर वाद संख्या-8548/20 धारा 498।/494/504/323 बीएनएस का वारंटी था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक शिवानंद सिंह, हेड कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now