व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में भाग लेते व्यापारी।
– बैठक में आई शिकायतों का जल्द समाधान दिए जाने पर जोर
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न संगठनों के व्यापारियों ने शिरकत कर जिले की घटनाओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पूर्व बैठक में की गई शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किए जाने पर जोर दिया।
बैठक में जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू हयारण ने आए दिन लूट व हत्याकांडों पर रोष व्यक्त करते हुए पिकेट ड्यूटी बढ़ाये जाने पर विशेष बल दिया जिससे अपराधियों पर भय व्याप्त हो। बैठक में प्रदेश सचिव रूपम मिश्रा, आशीष सरन, महेश गुप्ता, विक्की शिवहरे, मिन्टू सोनी, अनिल अग्निहोत्री, राजा सिंह कछवाह, हिमांशू दिक्षित सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now